फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुगति-भरमौर-पालमपुर रूट पर बस सेवा बंद, ग्रामीण परेशान

Thu, 23 Oct 2025 09:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। कुगति-भरमौर-पालमपुर रूट पर बस सेवा बंद होना लोगों का मर्ज बढ़ा रही है। इस रूट पर निगम प्रबंधन की से लंबे समय से बस सेवा बंद कर दी है। ग्रामीण सुनील कुमार, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, उत्तम चंद और अशोक कुमार आदि ने बताया कि कुगति-भरमौर-पालमपुर रूट की बस सुबह 4:45 बजे कुगति से निकलती थी और 6:15 बजे भरमौर पहुंचती थी। इसके बाद यह पालमपुर के लिए रवाना होती थी। ऐसे में क्षेत्र के बीमार लोग इसी बस के जरिये टांडा मेडिकल कॉलेज का रुख करते रहे हैं। प्राकृतिक आपदा के बाद से बस सेवा बंद कर दी गई है। उन्होंने प्रबंधन से बस सेवा को फिर से आरंभ करने का आग्रह किया है। इससे उन्हें कार्तिक स्वामी मंदिर में जाने के लिए भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें