फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-बिहाली-चांजू रूट पर बीस दिन बाद बस बहाल

Wed, 27 Mar 2024 07:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-बिहाली-चांजू रूट पर बीस दिन बाद बस बहाल
विज्ञापन

बस सेवा बंद होने से लोगों को आवाजाही करने में हो रही थी दिक्कत
अमर उजाला में खबर छपने के उपरांत निगम ने शुरू की बस सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
नकरोड़ (चंबा)। चंबा-बिहाली-चांजू रूट पर परिवहन निगम ने बंद पड़ी सरकारी बस को चालू करवा दिया है। बीस दिन से यह बस सेवा बंद थी। इसके चलते लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी हो रही थी। रूट पर बंद पड़ी बस सेवा को लेकर जब अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की तो परिवहन निगम ने रूट पर बस सेवा को दोबारा से सुचारू करवा दिया। अब पिछले दो दिन से बस अपने तय रूट पर नियमित रूप से जा रही है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, हंसराज, केवल, सुनील कुमार, अरविंद और रवि कुमार ने बताया कि 20 दिनों से चंबा-बिहाली-चांजू रूट पर सरकारी बस बंद पड़ी थी। इसे निगम ने बहाल कर दिया है। अब लोगों को आवाजाही करने के लिए सरकारी बस में कम किराया खर्च करना पड़ेगा। बस सेवा बंद होने के कारण लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी हो रही थी। आरएम चंबा शुगल कुमार ने बताया कि चंबा-बिहाली-चांजू रूट पर बस सेवा बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें