फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाईवे किनारे खड़े वाहनों से टकराई बस

विज्ञापन
चंबा में बनीखेत सुकड़ाईबांई के पास परिवहन निगम बस की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियां।संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर हाईवे पर सुकड़ाबांई के समीप एचआरटीसी बस हाइवे किनारे खड़े वाहनों से जा टकराई। इससे एक ट्रक और दो कारों को नुकसान पहुंचा। गनीमत यह रही कि बस में कोई सवारी नहीं बैठी थी अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पठानकोट से चंबा की ओर आ रही थी। सुबह दस बजे बनीखेत पहुंचने पर बस अचानक बीच रास्ते में खराब हो गई। चालक और परिचालक ने सवारियों को बस से उतारकर दूसरी बस में बैठाकर अपने गंतव्यों के लिए रवाना किया। इसके उपरांत मैकेनिक ने स्टेयरिंग में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया और चंबा की तरफ निकल पड़े लेकिन, सुकड़ाबांई पहुंचने पर अचानक ब्रेक न लगने पर बस हाइवे किनारे खड़े वाहनों के साथ जा टकरा गई लेकिन, जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वाहनों को आशिंक नुकसान पहुंचा है। चालकों में समझौता होने के चलते पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें