फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नरोई में बस और पिकअप में टक्कर

Fri, 14 Apr 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी-संघनी मार्ग पर नरोई के पास निजी बस और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना में पिकअप चालक को मामूली चोट लगी है जबकि पिकअप के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस में सवार किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार से हानि नहीं पहुंची। हालांकि टकराव में बस को भी क्षति पहुंची है। निजी बस डलहौजी से संघनी की तरफ जा रही थी जबकि पिकअप किहार से आ रही थी। नरोई के पास दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सभी सवारियां बस के बाहर निकल आईं। पिकअप चालक को दुर्घटना में चोट लगने के कारण उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया गया। यहां पर उसे मरहम पट्टी करने के उपरांत घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें