फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए 50 लाख का बजट जारी

Mon, 10 Aug 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ओबड़ी में बरसात के कारण जो पेयजल लाइन को पहुंचने नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने 50 लाख का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मिंजर मेले के दौरान प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने 50 लाख रुपये जारी करने की घोषणा की थी। यह धनराशि जल शक्ति सर्किल चंबा के खाते में जारी होने की अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है। विभाग जल्द ही क्षतिग्रस्त पेयजल स्कीम की मरम्मत का कार्य शुरू करवा सकता है। विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा ने बताया कि सरकार ने बजट जारी कर दिया है। वहां पर जो पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, उसकी मरम्मत जल्द शुरू करवाई जाएगी। लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाने के लिए विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें