फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कारगिल विजय दिवस पर वीर नारियों का सम्मान

Fri, 26 Jul 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा बचत भवन में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम के दौरान वीर नारी को सम्मानित करने के 
विज्ञापन
चंबा। कारगिल विजय दिवस पर बचत भवन में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में कारगिल युद्ध में बलिदान हुए जांबाजों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपायुक्त ने द्वीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर चंबा के कारगिल युद्ध नायक शहीद आशीष और खेमराज को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पूर्व सैन्य अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, उपनिदेशक सैनिक कल्याण कैप्टन अनुमेहा पराशर, एसडीएम अरुण शर्मा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने भी बलिदानियों को नमन किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भी देश के लिए समर्पित रहने की शपथ ली।
उपायुक्त ने वीर नारियों पानो देवी, कर्मी देवी, विमला कोतवाल, पानो देवी, इंदु बाला और अंजना देवी को सम्मानित किया। कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे सैनिक हमेशा तत्पर रहते हैं। सैनिकों के देश प्रेम और कर्तव्य निष्ठा के प्रति संपूर्ण राष्ट्र वासी ऋणी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शहीद सैनिकों के पारिवारिक सदस्यों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन

उपनिदेशक सैनिक कल्याण कैप्टन अनुमेहा पराशर ने कारगिल युद्ध को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का ब्योरा रखा। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय चंबा के एनसीसी विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित समूह गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल सुरेंद्र सिंह, कैप्टन चांद लाल, कैप्टन योगराज, कैप्टन मुसद्दीलाल, सूबेदार-मेजर इंदर सिंह जरियाल सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व सैन्य अधिकारी, सैनिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, वीर नारियां और एनसीसी के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें