चंबा। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा की बैठक 13 अक्तूबर को सीता राम मंदिर जनसाली में होगी। यह जानकारी प्रधान अजितेश शर्मा ने दी।
बताया कि बैठक में बीस अक्तूबर को होने वाले चुनावों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि इस बैठक में बढ़-चढ़ कर भाग लें। संवाद