फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बेटी की शादी है तो 1,100 रुपये में बुक करें सामुदायिक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत बनीखेत के सामुदायिक भवन में आईआरडीपी और बीपीएल परिवारों को अपनी बेटियों की शादी करवाने के लिए 6000 से 12,000 रुपये नहीं चुकाने पड़ेंगे। ऐसे परिवारों से पंचायत सामुदायिक भवन का किराया मात्र 1,100 रुपये लिया जाएगा। इसको लेकर पंचायत के सभी प्रतिनिधियों ने मिलकर फैसला किया है। उनके इस फैसले की पंचायत में नहीं बल्कि पूरे इलाके में सराहना हो रही है क्योंकि आमतौर पर देखा जाता है कि निर्धन परिवार अपनी बेटी के विवाह के लिए कहीं न कहीं से कर्ज लेता है।
विज्ञापन

ऐसे में उन्हें सामुदायिक भवन का अतिरिक्त किराया भी चुकाना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने फैसला लिया है कि बीपीएल और आईआरडीपी से संबंधित परिवारों से आम किराया नहीं लिया जाएगा। इसके लिए उन्हें भवन किराये में रियायत दी गई है। पंचायत का यह फैसला आगामी दिनों में निर्धन परिवारों के लिए लाभदायक साबित होगा। अब ऐसे परिवारों को अपनी बेटियों की शादी करवाने के लिए भवन के किराये की चिंता नहीं सताएगी। भवन किराये के रूप में दी जाने वाली धनराशि से परिवार अपनी बेटी को अन्य उपहार दे पाएंगे।
पंचायत प्रधान अरुण राणा ने बताया कि निर्धन परिवारों को अब अपनी बेटियों की शादी करवाने के लिए भवन के किराये की चिंता नहीं सताएगी। इसके लिए पंचायत ने किराया उनके लिए नाममात्र कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें