फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चगतरा में बोलेरो खाई में गिरी, एक की मौत, 8 घायल

विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में घायल बच्ची से बात करते एसडीएम अरुण शर्मा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। लिल्ह-अनानहर प्रीणा मार्ग पर चगतरा नामक स्थान पर दोपहरबाद 3:30 बजे बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मृतक की पहचान धारो राम (44) पुत्र प्रगा राम निवासी बनेई डाकघर प्रीणा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 5,000 रुपये जबकि घायलों में 2,000 और 1,500 रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
पुलिस के अनुसार बोलेरा गाड़ी का चालक विपिन कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी चन्हैला समेत चार लोग वाहन में सवार हो लिल्ह बाजार से अनानहर प्रीणा के लिए रवाना हुए। चगतरा नामक स्थान पर पहुंचने पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पीछे जाने लगी। इसकी चपेट में पैदल जा रहे पांच लोग भी चपेट में आकर घायल हो गए। देखते ही देखते वाहन खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे में धारो राम की मौत हो गई। निशा पत्नी जगदेव निवासी प्रीणा, मान सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी प्रीणा, बबिता पत्नी लच्छिया राम डिगरेह, आरती पुत्री लच्छियां निवासी डिगरेह, बिष्णु पुत्र श्रीराम गांव जुलेरी, प्रिया पुत्री विष्णू गांव सुकरैणा, मचलू राम पुत्र भागू राम गांव ढांगू घायल हो गए। बताया कि जा रहा है कि अचानक गाड़ी पीछे होने लग गई। डीएसपी चंबा अजय कपूर ने दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और आठ लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। भरमौर-पांगी विस क्षेत्र के विधायक डॉ. जनकराज ने दुर्घटना में मारे गए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। साथ ही जिला प्रशासन से घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें