फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Sat, 26 Aug 2023 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर पुलिस को रावी नदी में एक शव बरामद हुआ। शव रावी के बीच फंसा हुआ था जिसे वहां से निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार शाम को जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि सरोल के पास रावी नदी में एक शव फंसा हुआ है तो उसे निकालने के लिए चंबा थाने से पुलिस की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। हालांकि, खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा है। पिछले कुछ माह से जो लोग चंबा थाने के तहत लापता चल रहे हैं उनके परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें