फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लापता व्यक्ति का घर से 15 किमी दूर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। तीन दिन से लापता चल रहे व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान गोपाला (34) पुत्र हेम सिंह निवासी गांव आयल के रूप में हुई है। यह व्यक्ति तीन दिन पहले अपने घर से निकला था, लेकिन लौट कर घर नहीं पहुंचा। इसके चलते परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। इसको लेकर परिजनों ने पुलिस थाना में भी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। सोशल मीडिया पर भी उसकी फोटो पोस्ट कर लोगों से उसकी तलाश करने की अपील की थी, लेकिन तीन दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि सनवाल पंचायत के गुवाड़ी नाला के पास एक शव पड़ा है। तन पर सिर्फ कपड़े बचे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले लापता गोपाला के परिजनों को सूचना दी। उन्होंने कपड़ों को देखकर उसकी पहचान कर ली। जब पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि गोपाला दिमागी रूप से परेशान था जो घर से कहीं न कहीं चला जाता था। तीन दिन पहले जब वह अपने घर से निकला था तो लौट कर नहीं आया। वह घर से 15 किमी दूर दूसरी पंचायत में बुधवार को मृत मिला। इसकी खबर मिलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल से शव को लेकर तीसा नहीं पहुंच पाई थी। तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें