फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में लगेगा तीन दिवसीय पासपोर्ट शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों को अब घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय शिमला के तत्वावधान में आठ से दस जुलाई तक चंबा जिला मुख्यालय में विशेष पासपोर्ट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन के माध्यम से लोगों को मौके पर ही पासपोर्ट बनवाने की सुविधा मिलेगी। सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने बताया कि यह विशेष पहल जिलावासियों को स्थानीय स्तर पर पासपोर्ट सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से की जा रही है। मोबाइल वैन चौगान नंबर दो स्थित डाकघर के समीप पार्क की जाएगी। यहां सभी जरूरी तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि यह वैन एक दिन में लगभग 50 पासपोर्ट आवेदनों की प्रक्रिया पूरी कर सकती है। शिविर को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें