चंबा चौगान में मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता का शॉट मार शुभारंभ करते उपायुक्त।संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज वीरवार को हुआ। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एसपी विजय कुमार सकलानी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों से परिचय किया। पहला मैच ब्लैक मुंबा और देसी बॉयज के बीच खेला गया। इस मैच में ब्लैक मुंबा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 109 रन बनाए। इसमें हितेश ने 26 और अजय ने 17 रन बनाए। देसी बॉयज की ओर से दिनेश और संगम ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देसी बॉयज की टीम 102 रन ही बना सकी। अंशु ने 24 रन बनाए। मगर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। ब्लैक मुंबा की ओर से रवि कुमार सन्नी ने दो-दो विकेट चटकाए। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। संवाद