डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में मंगलवार सुबह एक काला भालू रिहायशी क्षेत्र के नजदीक दिखाई देने से लोगों में चिंता का माहौल बन गया। कोर्ट रोड निवासी एक स्थानीय व्यवसायी सुबह करीब 6 बजे सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान एसई पीडब्ल्यूडी के घर के नीचे उन्हें एक काला भालू दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि भालू कॉन्वेंट स्कूल के बॉय विला क्षेत्र से ऊपर की तरफ आ रहा था। व्यवसायी का भालू से आमना-सामना हो गया लेकिन सौभाग्य से कुछ क्षण रुकने के बाद भालू वापस नीचे जंगल की ओर लौट गया। वहीं, व्यवसायी भी सावधानी बरतते हुए पीछे हट गए और सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। संवाद