फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संस्थान बंद करने विरोध में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

Fri, 10 Mar 2023 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व सरकार के कार्यकाल में खोले गए संस्थानों को बंद करने के विरोधस्वरूप भाजपाइयों ने आक्रोश रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोश रैली की अगुवाई पूर्व विस अध्यक्ष डॉ. विपिन परमार ने की। रैली लोक निर्माण विभाग के परिधिगृह से शुरू हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



परिधिगृह से रैली निकलकर मुख्यचौक, डाकघर, भूरि सिंह संग्रहालय, मेडिकल कॉलेज चंबा से होते हुए वापस मुख्य चौक पर पहुंची। यहां पर पूर्व विस अध्यक्ष डॉ. विपिन परमार ने कांग्रेस सरकार और उनके मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ग्रामीणों की ज्वलंत समस्याओं, भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विभिन्न संस्थान खोले थे जिन्हें कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने द्वेष भावना के चलते बंद करवा कर लोगों की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है। इसे भाजपा कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनकराज ने कहा कि जनहित के मद्देनजर भाजपा ने शिक्षण संस्थान खोले लेकिन जनविरोधी निर्णय लेकर कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिए। इसके खिलाफ प्रदेश की जनता एकजुट हो चुकी है। कहा कि चंबा के मेडिकल कॉलेज में हालत बद से बदतर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंबा जिले को आकांक्षी जिले की सूची में शामिल कर बजट का प्रावधान किया। बावजूद इसके वर्तमान सरकार मेडिकल कॉलेज चंबा में व्यवस्थाओं को कायम करने और रिक्त पदों को भरने में फिसड्डी साबित हो रही है। डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि डलहौजी विस क्षेत्र में नौ संस्थान बंद किए गए हैं। अब लोगों को स्वास्थ्य लाभ के लिए 25 से 60 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। इससे उनकी मुसीबतें बढ़ी हैं। कहा कि कांग्रेस सरकार या तो प्रदेश में बंद किए गए संस्थानों को बहाल करे या फिर अपनी कुर्सी छोड़ दे। इस मौके पर चुराह के विधायक डॉ. हंसराज, पूर्व विधायक पवन नैयर, जिलाध्यक्ष जसवीर नागपाल, वरिष्ठ भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व एससी/एसटी कारपोरेशन के उपाध्यक्ष जय सिंह, नीलम नैयर और जिला मीडिया प्रभारी सीएल ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें