फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया बयान : आशा

Fri, 31 Mar 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लंदन में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान को भाजपा की ओर से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। इसके तहत उनकी सदस्यता को रद्द किया जाना लोकतंत्र की हत्या के समान है। इसी के विरोध स्वरूप पूरे देश और प्रदेश में लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रेसवार्ताएं कर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों को सबके समक्ष रखा जा रहा है। जिला मुख्यालय चंबा स्थित परिधिगृह में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि माननीय अदालत की ओर से मानहानि के केस में सजा सुनाई गई है। जबकि यदि संसद नियम पर नजर दौड़ाई जाए तो केवल हत्या, दुष्कर्म, चोरी, भ्रष्टाचार के मामलों में ही संसद की सदस्यता से निष्काषित किया जा सकता है। कहा कि राहुल गांधी ने अदाणी के पास आए 20 हजार करोड़ रुपयों को लेकर सवाल किया था जो हिंदोस्तान की जनता का है। बताया कि हर्ष वर्धन के केस में भी सेबी संस्था ने मामले की जांच की थी। इससे पहले भी कई मामले सेबी की ओर से उजागर किए गए हैं। बावजूद इसके वर्तमान समय में सेबी भी निष्पक्षता से अपना काम नहीं कर रही है। बताया कि उन्हें सुनने में मिला है कि ओपीएस कर्मचारियों का पैसा भी कंपनी की ओर से शेयर मार्केट में लगाया गया है। कहा कि नीरव मोदी, ललित मोदी और अदाणी देश का पैसा लेकर यहां से भागे हैं जिन्हें पकड़कर देश का पैसा वापस लाने के लिए केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए। कहा कि कहीं न कहीं इन चोरों को हिंदोस्तान से भगाने में विपक्षी पार्टी के लोगों का ही हाथ दिख रहा है। कहा कि इन सभी भगोड़ों के केस भी न्यायालय में सुषमा स्वराज की बेटी ही लड़ रही हैं। इससे सब साफ होता प्रतीत हो रहा है। कहा कि अगले वर्ष चुनाव होने हैं इसलिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भयभीत होकर केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे से ध्यान भटका कर केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर फिर से सत्ता में आने की फिराक में है। कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है और उनको पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्ष में समस्त विपक्षी दल एकजुट होकर एनडीए को सत्ता से बाहर करेगें। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार ठाकुर, जगदीश हांडा, नरेश राणा, राजेश सहगल, जीवन सलारिया, मोहम्मद गनी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें