फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जमा-घटाव की रणनीति बनाने में जुटे भाजपा-कांग्रेस के नेता

Wed, 29 Nov 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लोकसभा चुनाव के लिए बिसात बिछनी शुरू हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के नेता अपने स्तर पर जमा और घटाव की रणनीति में जुट गए हैं।
विज्ञापन

दोनों दलों ने बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप दिए हैं। अपने-अपने स्तर पर बनाई गईं कमेटियों की सूचियां पार्टी कार्यालय भेजी जा रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता ये सूचियां पालमपुर स्थित कार्यालय में ऑनलाइन डाटा सरल एप के जरिये अपलोड कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी की ओर से गठित विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी सूचियां प्रदेश कार्यालय शिमला भेज रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में भाजपा ने बूथ व्यक्तिगत अभियान के तहत 122 बूथों पर प्रति बूथ 70 लोगों को 8540 लोगों को जोड़कर उनके दायित्व तय किए हैं। हर बूथ पर पन्ना समिति बनाई गई है। इसके तहत 25 से 30 वोटर लिस्ट पर एक पन्ना प्रमुख रहेगा। कुल 13 लोगों की कमेटी बनी है। इसमें बूथ पर बीएलए, बूथ पालक, युवा, महिला विंग, एससी, ओबीसी, एसटी विंग, प्रोग्राम प्रमुख और मन की बात प्रमुख शामिल हैं। एक बूथ पर 70 लोगों की कमेटियां बनाई गई हैं। बूथ स्तर की रिपोर्ट मंडल को भेजी जाएगी। मंडल से रिपोर्ट जिला फिर प्रदेश को भेजी जाएगी। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत 47 पंचायतों में 118 बूथ बनाए हैं। आठ से दस लोगों को बूथ स्तर पर कमेटी में शामिल किया गया है। बूथ स्तर पर कमेटी प्रधान, जोनल और उसके बाद ब्लॉक, फिर जिलास्तर और बाद में पीसीसी कार्यालय शिमला में रिपोर्ट देगी। सेवादल, किसान दल, महिला विंग, पंचायती राज विंग की अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं। इनमें आठ से दस लोग शामिल किए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल ने कहा कि बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन कर लिस्टें पालमपुर कार्यालय भेजी गई हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि बूथ स्तर पर विभिन्न कमेटियों का गठन कर लिस्टें शिमला भेजी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें