फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: रैपिड रिस्पांस टीम ने एकत्रित किए 15 सैंपल

विज्ञापन
शहर में लोगों को जागरूक करती रैपिड रिस्पांस टीम। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला में बर्ड फ्लू से निपटने के लिए पशुपालन विभाग की टीम ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिला भर में रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ने निरीक्षण किया। साथ ही 15 सैंपल भी एकत्रित किए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए आरडीडीएल लैब जालंधर भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग अग्रिम रणनीति तैयार करेगा। सैंपल की रिपोर्ट में एक सप्ताह का समय लग सकता है। टीम ने जहां सैंपल एकत्रित किए तो वहीं लोगों को भी बर्ड फ्लू से निपटने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि कुछ समय तक पोल्ट्री उत्पादों का सेवन करने से परहेज बरतें। इसके अलावा विक्रेताओं को परामर्श दिया कि बाहरी राज्यों से पोल्ट्री उत्पाद न खरीदें। प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुपालन विभाग चंबा की ओर से रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। शुक्रवार को टीम में शामिल डॉ. सुशील कुमार, फार्मासिस्ट उमेश टंडन, रवि कुमार और पशु परिचारक प्रीतम चंद मौजूद रहे। अन्य टीमें भी फील्ड पर निगरानी करती रही। जिला भर में पोल्ट्री के 15 सैंपल एकत्रित करने के साथ-साथ लोगों को भी जागरूक किया। गौरतलब है कि बर्ड फ्लू की दस्तक से प्रशासन द्वारा इससे निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। एक तरफ जहां रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है तो वहीं जिला के तमाम प्रवेश द्वारों पर चैक पोस्टें स्थापित की हैं। साथ ही नियमित सैंपलिंग करने के भी आदेश दिए हैं। पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक राजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिला में करीब 15 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। विभाग द्वारा नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें