फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आपस में टकराईं बाइकें, दोनों चालक घायल

Sat, 25 Mar 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सुल्तानपुर के पास दो बाइकों के आपस में टकराने से दो युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान भाग सिंह निवासी बोंदेड़ी और मनप्रीत निवासी जुलाहकड़ी के रूप में हुई है। दोनों युवक सुल्तानपुर के पास शुक्रवार शाम को बाइक पर जा रहे थे। उसी दौरान दोनों की बाइकें आपस में टकरा गईं। घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों के बयान कलमबद्ध किए। कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें