फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बाइक राइडर ने विद्यार्थियों से साझा किए अनुभव

विज्ञापन
केरल से आए बाइक राइडर बीजू नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल स्कूल डलहौजी के विद्या​र्थियाें संग
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। केरल से आए बाइक राइडर बीजू बीपी ने डलहौजी के पीएम श्री नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि वह बाइक के जरिये पूरे भारत का भ्रमण कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश उनकी यात्रा का 23वां राज्य है। उन्होंने अपनी यात्रा एक जनवरी 2024 से आरंभ की थी। लगभग 900 दिन की यात्रा के लक्ष्य में 450 से अधिक दिन पूरे कर चुके हैं। अपनी यात्रा के दौरान वह विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों से मिलकर उन्हें जागरूक करते रहते हैं और जीवन के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाते हैं। स्थानीय स्कूल में उन्होंने बच्चों से संवाद किया और बच्चों से जीवन का उद्देश्य पूछा और महिला सशक्तीकरण के बारे में जागरूक किया। हिमोत्कर्ष संस्था के सौजन्य से आए बीजू बीपी के विद्यालय आगमन पर कार्यवाहक प्रधानाचार्या अनुपमा आनंद और स्टाफ सहित बच्चों ने उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें