फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार चोटिल, टांडा रेफर

Thu, 14 Dec 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सिहुंता-लाहड़ू मार्ग टूंडी के पास केंटर की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बाईक।संवाद
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता-लाहड़ू मार्ग पर टुंडी के समीप बाइक और ट्रक की भिड़ंत में बाइक सवार चोटिल हो गया। बाइक सवार की पहचान मनोज कुमार पुत्र संसार चंद निवासी डेंठा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट में घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बहरहाल, घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनोज कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर वीरवार साढ़े चार बजे के करीब लाहडू की ओर जा रहा था। टुंडी के समीप विपरीत दिशा की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और चोटिल हो गया। घायलावस्था में राहगीरों ने उसे उठाकर सीएचसी समोट पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद मनोज के परिजन भी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि बाइक-ट्रक की टक्कर में बाइक सवार चोटिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें