फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वॉलीबाल में समलेउ को हरा भुनाड़ स्कूल बना विजेता

Wed, 04 Sep 2024 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुनियाला में जोनल स्तरीय अंडर-14 लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। बीपीईओ एवं राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला बनीखेत के प्रधानाचार्य प्रीतम चंद मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन राकेश ने किया। प्रतियोगिता में 25 स्कूलों की 255 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुनाड़ विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समलेउ की टीम उप विजेता रही। खो-खो में बलेरा की टीम ने रागुनियाला की टीम को पराजित कर विजेता का खिताब जीता। कबड्डी में डलहौजी की टीम विजेता बनी। भुनाड़ की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन में नगाली की टीम ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला कमलाड़ी को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुखरी विजेता, रेसलिंग प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक पाठशाला भरूडी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रीतम चंद ने खेलकूद के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को खेल की भावना में खेलना चाहिए। खेलों के बीच व्यक्ति कभी नहीं हारता है एक जीतता है और दूसरा अनुभव प्राप्त करता है। कहा कि व्यक्ति के बौद्धिक विकास के लिए शरीर का स्वस्थ होना अति आवश्यक है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान–पान को सही रखना अति आवश्यक है। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलों में भी भविष्य बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें