फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर-पठानकोट एनएच पर नहीं खाने पड़ेंगे हिचकोले

Fri, 31 Mar 2023 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट उच्चमार्ग पर अब वाहन चालकों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। हाईवे प्रबंधन की ओर से कटोरी बंगला से लेकर बनीखेत तक तारकोल बिछाने का कार्य आखिरकार शुरू कर दिया गया है। कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता या गुणवत्ताहीन कार्य न हो, इसके लिए हाईवे प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारी भी समय-समय पर कार्य का निरीक्षण करने के लिए पहुंच रहे हैं। बहरहाल, आगामी समय में अब हाईवे पर सफर सुगम होने वाला है।
विज्ञापन

कटोरी बंगला से बनीखेत तक करीब 25 किलोमीटर के दायरे में खस्ताहाल हाईवे पर वाहन चालकों को हिचकोले खाने पड़ रहे थे। इसके साथ ही राहगीरों की दिक्कतें भी काफी बढ़ रही थीं। ऐसे में लोगों की समस्याओं को देखते हुए हाईवे प्रबंधन की ओर से हाईवे पर टारिंग करवाने का निर्णय किया गया। इसी के तहत एनएच प्रबंधन की ओर से 11 करोड़ का बजट मंजूर होने के बाद कटोरी बंगला से बनीखेत तक करीब 25 किलोमीटर सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य नवंबर में शुरू हुआ था। इसके बाद दिसंबर में सर्दी शुरू होने के कारण तापमान नम रहने से तारकोल बिछाने का कार्य लाहड़ तक करने के बाद बंद करना पड़ा। वहीं सर्दी का मौसम खत्म होते ही अब दोबारा हाईवे प्रबंधन की ओर से वीरवार को लाहड़ से आगे तारकोल बिछाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है जो बनीखेत तक पहुंच चुका है। लिहाजा, अब लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
हाईवे मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि सर्दी शुरू होने के कारण लाहड़ से बनीखेत तक तारकोल नहीं बिछ पाई है। बहरहाल, अब पुन: बनीखेत के उघराल तक शीघ्र तारकोल बिछाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें