फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाइड्रा पलटने से दो घंटे बंद रहा भरमौर-पठानकोट हाईवे

Sun, 19 May 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट हाइवे पर गिरी हाइड्रा मशीन। संवाद
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दो घंटे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी रही। हाईवे पर कलसुई नाला में निर्माणाधीन पुल के समीप हाइड्रा हाईवे पर पलटने से मार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन

हाईवे पर रफ्तार पर लगने वाली ब्रेक की वजह से एक दर्जन बसें, मालवाहक वाहन और छोटे चौपहिया वाहनों समेत दो पहिया वाहनों की कतारें लग गईं। हाईवे पर चंबा और भरमौर की ओर से लगने वाले जाम की सूचना मिलने के बाद हाईवे प्रबंधन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए दो जेसीबी की व्यवस्था करवा कर हाइड्रा को सीधा करवाने का कार्य करवाया। हाइड्रा को सीधा करने के बाद ही हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पूर्व की तरह सुचारू हो पाई।
प्रत्यक्षदर्शियों में अजय कुमार, कपिल कुमार, हाकम चंद, अशोक कुमार, दलीप कुमार, प्रमोद कुमार, कन्हैया राम, राकेश कुमार, संजीव कुमार, दलीप कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, दलीप कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर 2:00 बजे कलसुई के समीप पुल निर्माण के चलते कार्य में जुटा हाइड्रा हाईवे पर पलट गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हाइड्रा पलटने से चालक या अन्य कोई हताहत नहीं हुआ। देखते ही देखते चंबा से भरमौर निकली एचआरटीसी समेत अन्य बसों, माल वाहक और छोटे वाहनों की दोनों ओर कतारें लग गईं। हाईवे पर रफ्तार थमने की भनक लगते ही हाईवे प्रबंधन ने हाईवे बहाल करने के लिए अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए। प्रबंधन ने जेसीबी को मौके पर बुलाकर हाइड्रा सीधा कर हाईवे बहाल किया। करीब 4:00 बजे हाइड्रा सीधा होने के बाद हाईवे वाहनों के लिए बहाल हो पाया। हाईवे बहाल होने पर सवारियों ने राहत की सांस ली। उधर, एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता धर्म चंद ने बताया कि हाईवे पर हाइड्रा पलटने से हाईवे पर रफ्तार थमी थी। इसे बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें