फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: चंबा का भरमौर-हड़सर मार्ग प्रंघाला नाले में नहीं हो पाया बहाल

Fri, 12 Aug 2022 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,भरमौर (चंबा)

सार

गुरुवार को नाले में उफान आने के कारण यह मार्ग अवरुद्ध हुआ था। इसमें सड़क भी बह गई, लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग इस मार्ग को बहाल नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
चुवाड़ी-लाहडू मार्ग पर कालीघार के पास सड़क पर गिरा मलबा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरमौर-हड़सर मार्ग प्रंघाला नाले के पास वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। इस कारण मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं को अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ रहा है। गुरुवार को नाले में उफान आने के कारण यह मार्ग अवरुद्ध हुआ था। इसमें सड़क भी बह गई, लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग इस मार्ग को बहाल नहीं कर पाया है। आगामी दिनों में मणिमहेश यात्रा अधिकारिक तौर पर शुरू होने वाली है, जबकि मणिमहेश के लिए रोजाना दर्जनों श्रद्धालुओं प्रस्थान कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में विभाग को जल्द से जल्द इस मार्ग को बहाल करना चाहिए। नाले पर बनाए जा रहे पुल का कार्य भी कछुआ गति से चल रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग के मजदूर मार्ग को बहाल करने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को कार्य करते हुए भूस्खलन हुआ और पत्थर नीचे गिरे। इन पत्थरों की चपेट में आने से मजदूर बाल-बाल बचे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि मार्ग को खोलने का काम युद्ध स्तर पर चला हुआ है। बार-बार भूस्खलन होने से परेशानी हो रही है। जल्द ही मार्ग यातायात के लिए बहाल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें