फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भारत रत्न भीमराव आंबेडकर को किया याद

Wed, 06 Dec 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर आंबेडकर मिशन सोसायटी, गुरु रविदास सभा, आंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ चंबा, वाल्मीकि सभा और आंबेडकर यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

आंबेडकर सोसायटी के अध्यक्ष शिवकरण चंद्रा ने बताया कि विश्व ज्ञान के प्रतीक बोधिस्त्व, महामानव, भारत के संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर 6 दिसंबर 1956 को इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उन्होंने दलितों, शोषितों, महिलाओं, मजदूरों और समाज के सभी वर्गाें को उनके वंचित अधिकार दिलवाए। इस दौरान बाबा साहिब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद विभिन्न वक्ताओं में शिवकरण चंद्रा, अविनाश, योगेश्वर, विपिन कश्यप ने आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। जगदीश हांडा, जिला कांग्रेस महासचिव, अब्दुल गनी, नरेश राणा, गुरु रविदास सभा के प्रधान जितेंद्र सूर्या, आंबेडकर मिशन सोसायटी के प्रधान शिवकरण चंद्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें