फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: श्री राम के जयकारों से गूंजा भंजराडू बाजार

Wed, 22 Mar 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में भंजराड़ू बाजार से बस अड्डे तक विश्व हिंदू परिषद इकाई तीसा ने झांकी निकाली। इसमें उपमंडल तीसा के अलग-अलग स्थानों से लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। झांकी के दौरान पूरा भंजराडू बाजार जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

भारत में सदियों से हिंदू समुदाय की ओर से विक्रम संवत पर आधारित कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को नववर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। हिंदू नववर्ष को हिंदू नव संवत्सर या नया संवत के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही इस दिवस को संवत्सरारंभ, युगादी, बसंत ऋतु आरंभ जैसे नामों से भी जाना जाता रहा है। हिंदू नववर्ष से ही देश में नए वर्ष की शुरुआत मानी जाती है। भंजराड़ू बाजार में निकाली गई झांकी में ढोल नगाड़ों के साथ नव वर्ष की खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें