चंबा के हरिराय मंदिर में भजन कीर्तन करती महिलाएं।संवाद
चंबा। शहर के साथ लगते हरिराय मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। इस मौके पर शहर और आसपास से आईं महिलाओं ने माहौल को भक्तिमय कर दिया।
विजय कुंद्रा ने बताया कि भजन और सत्संग मनुष्य के जीवन को बना देता है। राम का जाप करने से पापी मनुष्य भी पाप मुक्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा की भजनों के दौरान राम का जाप और राम नाम का स्मरण किया जाता है। अंत में क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरित हुआ। संवाद