फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पड़ोसी राज्य जेएंडके से पहली बस में 10 सवारियां पहु्ंची चंबा

Sat, 02 Sep 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से पहली बार बस सलूणी पहुंचने पर लोगों ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ स्वागत किया। लोगों ने आतिशबाजी कर और मिष्ठान बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया। भद्रवाह परिवहन निगम की बस में सवार होकर पहुंचे भद्रवाह के पूर्व विधायक दलीप परिहार समेत बस के चालक-परिचालक और सवारियों को हार पहनाकर और गले मिलकर स्थानीय लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन

बस में सवार होकर पहुंचे भद्रवाह के पूर्व विधायक ने बताया कि बस सेवा के आरंभ होने से अब भद्रवाह के लोग चंबा में बसे अपने रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों से मिलने के लिए आसानी से आ-जा सकते हैं। कहा कि उन्होंने जेएंडके सरकार और राज्यपाल से चंबा के लिए बस सेवा को आरंभ करने की डिमांड उठाई थी। सलूणी के बाशिंदों ने हिमाचल सरकार से मांग उठाई है कि भद्रवाह की तर्ज पर अब चंबा की ओर से भी भद्रवाह के लिए बस सेवा शुरू होनी चाहिए, जिससे चंबा जिले के पर्यटन स्थल पधरी जोत का लुत्फ उठाने के लिए आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा हो सके। दोनों ओर से होने वाले इस प्रकार के प्रयासों से चंबा और भद्रवाह में पर्यटन को पंख लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें