फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों तक समय पर पहुंचे योजनाओं का लाभ : डॉ. शर्मा

Sat, 20 Jun 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भरमौर पहुंचे हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डॉ. राजेश शर्मा को विद्यालयों में स्टाफ की कमी बा
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। यह निर्देश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने भरमौर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विभागीय अधिकारियों से बैठक की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ओर सुदृढ़ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत तथा शैक्षणिक सुविधाओं पर चर्चा की। बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर की प्रधानाचार्या अरुणा चाढ़क ने विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। इसी तरह अन्य विभागों के अधिकारियों ने उन्हें अपने विभागों से संबंधित चल रही योजनाओं से रूबरू करवाया। भरमौर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें