फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अंजनी माता मंदिर में लगेंगे बेंच, जीर्णोद्धर भी होगा

Fri, 19 Jul 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी चंबा। उपमंडल के अंजनी माता मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। मंदिर परिसर में पार्क का निर्माण करवा कर यहां श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त दल-बल के साथ सलूणी परिक्षेत्र के दौरे के दौरान पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने मंदिर में माथा टेकने के बाद स्थानीय पंचायत प्रधान के प्रस्ताव को ध्यान से सुना और इसे अमलीजामा पहनाने का आश्वासन दिया। उसके बाद उपायुक्त लंगेरा चेकपोस्ट में तैनात हिमाचल प्रदेश पुलिस बटालियन के जवानों से भी मिले।
जम्मू के डोडा में बीते दिनों हुए आतंकी हमले के बाद उपायुक्त का सलूणी के सीमांत क्षेत्र में चेकपोस्ट का दौरा अहम माना जा रहा है। पड़ोसी राज्य जम्मू के डोडा जिले में बीते दिनों आतंकी हमले में वीर सैनिक बलिदान हो गए थे। इस घटना के बाद जिले के सीमांत क्षेत्रों में तैनात जवान अलर्ट मोड में हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि अंजनी माता मंदिर के जीर्णोद्धार का पंचायत प्रधान ने प्रस्ताव उनके सम्मुख रखा है। बताया कि इसके बाद उन्होंने सीमांत क्षेत्र का दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें