फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पत्थरों के सहारे टिकाए बिस्तर, स्विच ऑन करो तो करंट का खतरा

Wed, 24 Jan 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। घंटों तक स्टेयरिंग थामकर लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने वाले चालकों को चैन की नींद नहीं मिल रही है। इस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, चालकों के लिए विश्राम कक्ष की व्यवस्था तो की गई है, मगर यहां हालात बेहद खराब हैं। बिस्तरों को पत्थरों के सहारे टिकाया गया है। बिजली ऑन करने वाले स्विच टूट गए हैं। ऐसे में करंट लगने का खतरा रहता है। कहने को तो दस बिस्तर की व्यवस्था है, मगर यहां चालक दो मिनट की नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं। एचआरटीसी के चंबा डिपो में 209 चालक सेवाएं दे रहे हैं। इनमें करीब तीस प्रतिशत चालकों को रात चंबा में काटनी पड़ती है, मगर यहां विश्राम कक्ष दयनीय हालत पर आंसू बहा रहा है। इस मामले को लेकर अब तक निगम की ओर से मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गयाहै। इस कारण चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरा दिन लंबे रूट की बसों में ड्यूटी देने के बाद चालकों को आराम करने के लिए सही जगह नहीं मिल पा रही है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि जल्द चालक विश्राम कक्ष की मरम्मत करवाई जाए।
उधर, चालक यूनियन के अध्यक्ष ओम शंकर ने कहा कि चालकों के लिए बनाए गए विश्राम कक्ष की हालत खस्ता है। इस बारे में निगम से पत्राचार किया गया है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। रेस्ट रूम की मरम्मत करवाने को लेकर उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें