फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गाड़ी को पास न देने पर कर दी पिटाई

Tue, 24 Oct 2023 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। गाड़ी को पास न देने पर हुआ विवाद आपसी मारपीट में बदल गया। एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को चोटिल कर दिया। मामला पुलिस में पहुंच गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के अंतर्गत सकरी नामक स्थान पर हरिपुर की ओर से आ रहे दो वाहनों के चालकों में आपसी बहस हो गई। यह बहस गाड़ियों में पास को लेकर हुई बताई जा रही है। बात इतनी बढ़ गई कि कार सवार व्यक्ति ने स्कूटी सवार व्यक्ति से हाथापाई कर डाली, जिससे उसे चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस थाना हरिपुर में इसकी सूचना दी गई। पुलिस टीम जांच अधिकारी के साथ मौके पर पहुंची, जहां पर उन्होंने पीड़ित व्यक्ति के बयान दर्ज करने के उपरांत उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें