फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी के भुकड़ू गांव में रीछ के हमले से व्यक्ति घायल

Wed, 04 Nov 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल भटियात में बुधवार की सुबह आठ बजे खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति को रीछ ने हमला करके लहूलुहान कर दिया। हादसे के बाद पीड़ित ने बड़ी मुश्किल से रीछ के चंगुल से छूट कर अपनी जान बचाई। मौके से जान बचाकर भागा व्यक्ति जैसे ही अन्य लोगों के संपर्क में आया तो वह बेसुध होकर गिर पड़ा। पीड़ित व्यक्ति ही पहचान नाम धनी राम पुत्र मंगत राम निवासी गांव भुकड़ू चुवाड़ी के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद पीड़ित को चुवाड़ी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद टीएमसी टांडा रेफर कर दिया। रीछ ने व्यक्ति के सिर और मुंह को बुरी तरह से नोच डाला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें