चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता में बाड़ी देहरा की टीम ने रॉबी इलेवन को पांच विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने बताया कि रॉबी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 100 रन बनाए। लवू ने 34 रन की पारी खेली। बाड़ी देहरा की ओर से कपिल ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाड़ी देहरा की टीम ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। किकू ने 28 और मनू ने 25 रन की पारियां खेलीं और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। संवाद