फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनीखेत के ईको पार्क में डेढ़ माह से ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत बनीखेत में बच्चों के खेलने के लिए बनाया गया ईको पार्क डेढ़ माह से बंद पड़ा है। इसकी वजह से बच्चों को अपने घर पर ही खेलकर समय बिताना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एनएचपीसी ने बच्चों की सुविधा के लिए पंचायत में ईको पार्क का निर्माण करवाया था। पार्क में वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य लोग टहलने के लिए पहुंचते थे लेकिन डेढ़ माह से पार्क के गेट पर ताला लटका हुआ है। इसकी वजह से किसी को भी पार्क की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर स्थानीय बच्चों और उनके अभिभावकों में रोष है।
स्थानीय निवासी संजय कुमार, ईशिता, प्रियंका, कीर्ति और अशोक कुमार ने बताया कि भुरू नाग मंदिर के पास जिस उद्देश्य से ईको पार्क बनाया गया था, उसका अब कोई फायदा नहीं हो रहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि पार्क को जल्द खोला जाए। पंचायत प्रधान अरुण राणा ने बताया कि जल्द पार्क को खोला जाएगा। यह पार्क बच्चों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए ही बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें