फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत-चंबा मार्ग पर दो सड़क हादसे, सीमेंट से भरा ट्रक पलटा; पिकअप भी सड़क से नीचे गिरी

Fri, 31 Jul 2026 11:16 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चंबा के बनीखेत-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। बोंखरी मोड़ के पास सीमेंट से भरा ट्रक पलटने से बिजली का पोल टूट गया, जिससे कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं नाल्डा पुल के पास एक पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिर गया। दोनों घटनाओं में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
ट्रक और पिकअप हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा जिले के बनीखेत-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह कुछ ही दूरी के अंतराल पर दो सड़क हादसे हो गए। पहले हादसे में बोंखरी मोड़ के पास सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

ट्रक के पलटने से सड़क किनारे लगा बिजली बोर्ड का एक पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते बोंखरी मोड़, तल्ला और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया।

इसी मार्ग पर कुछ दूरी आगे नाल्डा पुल के समीप एक पिकअप वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। इस हादसे में भी किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

दोनों घटनाओं के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही। संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास शुरू कर दिए। हादसों के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें