फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व

Sat, 13 Apr 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
श्री गुरु सिंह सभा सदर बाजार डलहौजी में बैशाखी पर्व के उपलक्ष पर कीर्तन सुनती संगत। स्त्रोंत-सं
विज्ञापन
डलहौजी में धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। श्री गुरु सिंह सभा सदर बाजार डलहौजी ने हर साल की तरह इस बार भी बैसाखी का पर्व बड़ी धूमधाम से गुरुद्वारा साहिब में मनाया।
अखंड पाठ का शुभारंभ बीते वीरवार को हुआ था। इसी दिन निशान साहिब के चोला सा निशान साहिब की सेवा की गई। श्री अखंड पाठ साहिब का भोग शनिवार सुबह 10:00 बजे डाला गया। इसके उपरांत 10:30 से 1:00 बजे तक गुरुद्वारा में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। अरदास समाप्ति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। तीन दिन तक माहौल भक्तिमय रहा। पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भी गुरुद्वारा में शीश नवाया। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह ने बैसाखी की बधाई दी। कहा कि गुरु सिंह सभा सदर बाजार डलहौजी ने हर साल की तरह इस बार भी बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें