फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बहन चामुंडा से मिलने चंबा पहुंचीं बैरवाली माता

Wed, 17 Apr 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के कियाणी पहुंचने पर बैरवाली माता के दर्शन करते लोग।संवाद
विज्ञापन
बहन चामुंडा से मिलने चंबा पहुंचीं बैरवाली माता
विज्ञापन

चंबा। अपनी बहन चामुंडा से मिलने के लिए देवीकोठी से बैरवाली माता चंबा पहुंच चुकी हैं। बुधवार शाम को माता के चिह्न लेकर कारदार शहर पहुंचे।
उन्होंने बैरवाली माता का चिह्न लेकर शहर का भ्रमण किया। इस दौरान माता के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने वाले श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। नगर का भ्रमण करने के उपरांत कारदारों ने माता के चिह्न को चामुंडा मंदिर में पहुंचाया। पुरानी परंपरा के अनुसार हर वर्ष बैरवाली माता अपनी देवी बहन चामुंडा से मिलने के लिए चंबा आती हैं। चुराह से चंबा तक का सफर कारदार पैदल ही तय करते हैं। इस बीच, रास्ते में श्रद्धालु माता के दर्शन करते हैं। अब कुछ दिनों तक बैरवाली माता चंबा में ही रहेंगी। उनके मिलन के उपलक्ष्य पर चामुंडा में जातर मेले का भी आयोजन होगा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें