फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर चौक से पुराने बस अड्डे तक फुटपाथ की हालत खस्ता

Sat, 08 Jul 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर चौक से पुराने बस अड्डे तक बने फुटपाथ का राहगीरों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। फुटपाथ का पूर्व सरकार के समय में मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया था। इस फुटपाथ को बरसात और धूप के दौरान लोगों की आवाजाही के लिए चलने योग्य बनाया गया था लेकिन भरमौर चौक से धड़ोग तक फुटपाथ के उपर छत नहीं डाली गई। इसकी वजह से राहगीरों को बारिश के दौरान आवाजाही करने में काफी परेशानी होती है। पुराने बस अड्डे के पास फुटपाथ की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। यहां से लोग आवाजाही करने कतरा रहे हैं। स्थानीय लोगों हेम राज, किशोर गुप्ता, धर्मपाल, राकेश कुमार, चंदराम और मनोज कुमार ने बताया कि पुराने बस अड्डे में बसों की आवाजाही बंद करने के उपरांत यात्रियों की सुविधा के लिए इस फुटपाथ का निर्माण किया गया था जिससे भरमौर चौक में बसों से उतरने के बाद यात्री आराम से बाजार तक पहुंच सकें। पुराने बस अड्डे से भरमौर चौक की दूरी लगभग एक किलोमीटर है लेकिन मौजूदा समय में बारिश और धूप के दौरान यात्रियों को फुटपाथ का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बारिश के दौरान फुटपाथ पर पानी जमा हो जाता है। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि फुटपाथ भरमौर चौक से पुराने बस अड्डे तक छत डाली जाए। नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि इस विषय पर जिला प्रशासन से विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें