नवोदय विद्यालय के लिए चयनित आरुषि को सम्मानित करता प्राथमिक स्कूल का स्टाफ।संवाद
डलहौजी (चंबा)। राजकीय उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगढार की छात्रा आयुषी ने छठी कक्षा के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास कर ली है।
आयुषी की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अध्यापक और अभिभावकों ने खुशी जताई गई है। प्रिंसिपल अनुपमा आनंद और विद्यालय प्रबंधन ने आयुषी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। गौरतलब है कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसके माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। संवाद