फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नैनीखड्ड में आयुष विभाग ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। आंगनबाड़ी केंद्र नैनीखड्ड में आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाई पिलाई गई। इस दौरान महिलाओं के लिए भी निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। उपमंडल चिकित्साधिकारी डॉ. शरद त्रिवेदी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना और माता-पिता में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों सहित सहभागिता की और स्वर्णप्राशन औषधि का लाभ प्राप्त किया। गर्भवती महिलाओं व बालिकाओं की हिमोग्लोबिन व रक्त में शुगर की जांच की गई। इस दौरान डॉ. राशी मिश्रा ने महिलाओं को गर्भ संस्कार एवं सुरक्षित मातृत्व एवं स्तनपान का महत्त्व बताया। शिविर में 70 महिलाओं ने जांच करवाई एवं निशुल्क औषधियां प्राप्त की। आयुष ग्राम नैनीखड्ड में सभी ग्रामवासियों को संतुलित आहार के बारे में व स्वर्ण प्राशन का महत्त्व क्या है इस बारे में बताया। इन दोनों शिविर में शालिनी ठाकुर, रजनीश, कुमारी आशा, अजय कुमार, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी व प्रकाश चंद, शारदा देवी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी अपनी सेवाएं दी।
विज्ञापन

मोहम्मद अयूब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें