फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रोड सेफ्टी पर रैली से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी में सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। यह रैली स्कूल के खेल मैदान से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय और बाजार तक निकाली गई। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें और यातायात नियमों का पालन करें, जैसे नारों के माध्यम से आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परवीन धीमान सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया और सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें