चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को कॅरिअर मार्गदर्शन के बारे में जागरूक किया। साथ ही विभाग की ओर से चलाई जा रही कौशल विकास योजनाओं और औद्योगिक भत्ते के बारे में जागरूक किया गया। सत्र में पंकज कुमार, सुनील कुमार, शक्ति सिंह, रोहन कुमार, अंकित कुमार, तनु कुमारी आदि मौजूद रहे।