चंबा। स्वीप टीम ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कोलका पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया।
इस दौरान कम मतदान प्रतिशतता वाले मतदान केंद्र कोलका सहित गांव कुंडा, भालका, धर्मरी, प्रीयूगल सहित जटकरी हस्ताक्षर अभियान और मतदान करने की शपथ दिलाई गई। स्वीप के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2019 में कोलका मतदान केंद्र में कम मतदान प्रतिशत के कारणों और चुनावों में मतदान प्रतिशत में सुधार के लिए किए गए प्रयासों को जानने के लिए क्षेत्र का दौरा व जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोलका में एक बैठक का आयोजन किया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी उपस्थित लोगों विशेषकर देश के भावी कर्णधारों एवम युवाओं को मतदान के बारे में जागरूक किया गया। स्वीप टीम के सदस्य शेखर तथा गुलशन पाल ने लोगों को निष्पक्ष एवम निर्भय मतदान करने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद