फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैहरा चौकी के दो पुलिस कर्मचारी किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस लाइन चंबा मे जिला स्तरीय अपराध बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने की। बैठक में चंबा जिला में आपराधिक घटनाओं व सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विचार-विमर्श हुआ। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान अक्तूबर माह में अन्वेषण के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए पुलिस चौकी गैहरा में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अनिल वालिया तथा मुख्य आरक्षी विनय कुमार को सर्वश्रेष्ठ अन्वेषण अधिकारी घोषित किया गया। पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने उन्हें प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक में जिला के विभिन्न थानों व चौकियों के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के बाद पुलिस लाइन बारगाह में 51.148 ग्राम चरस को जलाकर नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें