चंबा। वन विभाग की ओर से जब्त लकड़ी की सार्वजनिक नीलामी 7, 8 और 9 जुलाई को होगी।
सात जुलाई को वन विश्राम गृह सिल्ला, आठ को वन विश्राम गृह लांगा और नौ जुलाई को रेंज स्टोर हरदासपुरा में सार्वजनिक नीलामी होगी। नीलामी में संबंधित स्थानों पर रखी गई जब्त लकड़ी को नियमानुसार खुली बोली प्रक्रिया के माध्यम से बेचा जाएगा। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित स्थल पर पहुंचकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। विभाग ने बताया कि नीलामी के लिए जब्त की गई लकड़ी वन विश्राम गृह सिल्ला, वन विश्राम गृह लांगा और रेंज स्टोर हरदासपुरा में उपलब्ध है। संवाद