फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी पर हमले के आरोपी युवकों पर हत्या के प्रयास का केस

Sun, 26 Jun 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी डलहौजी में शनिवार देर शाम स्थानीय व्यवसायी नागेश महाजन पर हुए कातिलाना हमले पर पुलिस ने धारा 147 ,148,149, 324, 326, 307, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डलहौजी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पांचों आरोपियों को चंबा न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने मौके से खून से सनी तलवार भी बरामद कर ली है। आरोपियों में 23 वर्षीय  साहिब प्रीत पुत्र रविंदर सिंह निवासी अजीत नगर सुल्तानभिंड रोड अमृतसर, उसका भाई 27 वर्षीय प्रभ सिमरन, गुरमीत पुत्र सरदार बलविंद्र सिंह करोड़ी गली अमृतसर, 30 वर्षीय करनवीर पुत्र तेजिंद्र सिंह निवासी अजीतनगर  सुल्तान विंड रोड अमृतसर और 27 वर्षीय प्रभदीप पुत्र कुलविंद्र सिंह  निवासी अजीतनगर सुल्तान विंड  रोड अमृतसर शामिल हैं। शनिवार को डलहौजी के सुभाष चौक में पर्यटकों ने स्थानीय रेस्टोरेंट मालिक पर तलवार से हमला कर दिया था। हमले में रेस्टोरेंट मालिक नागेश का हाथ बुरी तरह से जख्मी किया गया था।  नागेश महाजन का उपचार अमृतसर में निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने तलवार से उनकी गर्दन पर हमला किया था और नागेश के हाथ आगे करने से उनकी जान बच गई। घटना के बाद डलहौजी में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के हुड़दंग करने वाले पर्यटक हथियारों के साथ डलहौजी में आते हैं और इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि शांत पर्यटन नगरी डलहौजी में हुड़दंग मचाने वाले  पर्यटकों पर कड़ी नजर रखी जाए और उनसे सख्ती से निपटा जाए। उनका कहना है कि खासकर पर्यटक युवक शाम ढलते ही माल रोड के रेन शेल्टरों में या गाड़ियों के अंदर सरेआम शराब का सेवन करते हैं और फिर हुड़दंग मचाते हैं। उनका कहना है कि कभी-कभी परिवार संग घूमने आए पर्यटकों को रात के समय काफी परेशानी का  सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि तुन्नुहट्टी बैरियर गाड़ियों की तलाशी ली जाए। थाना प्रभारी सन्नी गुलेरिया ने बताया कि भविष्य में डलहौजी में निगरानी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें