सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के गुठान गांव में शरारती तत्वों ने दो बाइकों के लॉक तोड़कर उन्हें चोरी करने का प्रयास किया। बाइकों को एक किलोमीटर चलाकर उन्हें सड़क किनारे छोड़ दिया। इसका पता बाइख मालिकों को उस समय लगा जब रविवार रात को गांव के साथ खड़ी की गईं बाइकें उन्हें सोमवार को सुबह वहां नहीं मिलीं।
जब बाइकों की तलाश के लिए मालिक यहां-वहां भटकने लगे तो गांव से एक किलोमीटर दूर बाइकें सड़क किनारे खड़ी मिलीं। जब उन्होंने बाइकों के लॉक को चेक किया तो वे टूटे हुए थे। यह हरकत किसने की, इसके बारे में बाइक मालिकों को कुछ पता नहीं चल पाया। हालांकि बाइकें मिलने के उपरांत उन्होंने इसकी पुलिस में भी शिकायत नहीं दी।