फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विधानसभा अध्यक्ष इस दिन से चंबा के प्रवास पर

Sat, 05 Sep 2026 04:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 5 से 8 सितंबर तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 5 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे उप मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 6 सितंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल में बालिका अंडर-19 ज़ोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। 7 सितंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे विकासखंड भटियात के तहत पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान और बीडीसी सदस्यों के साथ समिति भवन में बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 8 सितंबर को दोपहर 3 बजे खिरड़ीधार में छिंज मेला समिति बगढ़ार द्वारा आयोजित होने वाले छिंज मेले में मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें